Varanasi News: सूबे में स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी अव्वल
वाराणसी, नवम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी पूरे प्रदेश में अव्वल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की अक्तूबर की प्रगति पर आधारित रिपोर्ट में उसे यह उपलब्धि हासिल हुई। उसका कंपोजिट स्कोर 0.77 रहा। सूबे के 75 जिलों में वाराणसी को पहला स्थान मिलने पर स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि यहां डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के समर्पण और लगन का फल है कि जनपद की स्वास्थ्य रैंकिंग प्रथम रही। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि प्रमुख संकेतकों में जिले का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। इसमें सी-सेक्शन प्रसव प्रबंधन और टीबी केस नोटिफिकेशन में उसे पहला स्थान मिला। आराजीलाइन, बड़ागांव और चोलापुर क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहा। सितंबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.