Varanasi News: सुविधा शुल्क नहीं मिला तो जेई ने दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
वाराणसी, अक्टूबर 17 -- Varanasi News: वाराणसी/लोहता। हिटी। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) के एक जेई पर सुविधा शुल्क नहीं देने पर बिजली चोरी में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगा है। यह आरोप एक फौजी ने लगाया है। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने मामले की जांच का आदेश दिया है। अधिशासी अभियंता ने जेई से पूछताछ की है। उधर, शुक्रवार को फौजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फौजी ने जेई पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कोरौत बाजार निवासी फौजी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनकी पोस्टिंग कोलकाता में है। उनके मकान पर वैध कनेक्शन है। हर महीने बिजली बिल का भुगतान किया जाता है। पिता विजय गुप्त बिल जमा करते हैं। फौजी ने आरोप लगाया कि रज्जीपुर फीडर के अवर अभियंता कुछ दिन पहले घर पर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.