वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांगकला बाजार में सोमवार की रात मुकदमे में सुलह न करने पर दबंग विपक्षियों ने दुकान बंद कर घर जा रहे पति-पत्नी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दुकानदार ने स्थानीय थाने में तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।प्रार्थना पत्र में गांव निवासी विनोद कुमार गोंड ने बताया कि गांव के राकेश उर्फ कान्हा, अमन सिंह एवं लकी सिंह ने गिरोह बनाकर 4 साल पूर्व उन्हें मारा-पीटा था। तब से ये लोग उस मुकदमे में सुलह समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनके द्वारा इनकार करने पर सोमवार की रात जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तो रास्ते में रोककर उन्हें और उनकी पत्नी सरोजा देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा ...