Varanasi News: सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, युवक घायल
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। बड़ालालपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर एटीएम के पास गुरुवार को दिन में करीब 1 बजे सुरक्षा गार्ड से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे से पास खड़ा युवक जख्मी हो गया। उसकी बाईं कलाई पर गंभीर चोट आई है। चोलापुर के अटेसुवा निवासी अवधेश राजभर गुरुवार दोपहर एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। अवधेश ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह बैंक के बाहर एटीएम के पास पहुंचे, वहां तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक फायर हो गया। सुरक्षाकर्मी रामचंद्र यादव ने अपनी दोनाली बंदूक दूसरे कंधे पर टांगने के लिए उतारी, तभी जमीन की तरफ गोली चल गई। जमीन और एटीएम के पास की दीवार से टकराते हुए गोली के छर्रे अवधेश की बाईं कलाई में जा लगे, जिससे वह घायल हो गए। अवधेश चांदमारी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उसे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.