Varanasi News: सुरक्षा उपकरण हमारे सुरक्षा कवच : एक्सईएन
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वरुणापार के पन्नालाल पार्क उपकेंद्र में शुक्रवार को विद्युत सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें अधिशासी अभियंता बीबी राय ने कहा कि सुरक्षा उपकरण हमारे सुरक्षा कवच हैं। इन्हें हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। उपकरण पहनने के बाद ही फॉल्ट बनाना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्युत हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की जान नहीं जाती है बल्कि पूरे परिवार पर संकट आ जाता है। इसलिए हर एक कर्मचारी को अपने साथ-साथ अपने परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए। एसडीओ अभिषेक कुमार मौर्य ने भी विचार रखे। कुशल संविदा कर्मी बृजेश, नागेंद्र, जितेंद्र, नंदलाल पांडेय और बृजेश कुमार ने अपने अनुभव साझा किए गए। इस मौके पर जेई ज्योति भास्कर सिन्हा, ग्रिड पावर सिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.