Varanasi News: सुधार के बाद 29 हजार के बिल का भुगतान
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मध्यमेश्वर (दारानगर) निवासी राजेश कुमार गुप्त को भेजे गए गलत बिजली बिल में सुधार कर दिया गया। उनके 29 हजार के बिल में सुधार कर इसे छह हजार रुपये कर दिया गया। संशोधित बिल का बुधवार को उन्होंने भुगतान कर दिया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 'बिजली खपी 63 यूनिट और बिल भेज दिया 29 हजार का' शीर्षक से खबर छपी।
गलत बिल की जानकारी मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति को बिल में सुधार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ भानु प्रताप कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने तत्काल उपभोक्ता की खपत का डेटा निकाला। जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। बिल में सुधार कर उसे छह हजार रुपये किया गया। बिल सुधरन के बाद उपभोक्ता ने तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.