Varanasi News: सुणी पुकार दातार प्रभु, गुरु नानक जग माहि पठाया
वाराणसी, नवम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'सुणी पुकार दातार प्रभु, गुरु नानक जग माहि पठाया। चरण धोए रहरास कर, चरणामृत सिखां पिलाया। पारब्रह्म पूरन ब्रह्म, कलियुग अंदर एक दिखाया, कल तारण गुरु नानक आइआ'-संसार की करुण पुकार सुनकर दातार प्रभु ने गुरु नानकदेव जी को इस जगत में भेजा। उन्होंने एक परमपिता परमेश्वर का मार्ग दिखाकर कलियुग में जीवों का उद्धार किया। इन भावों से गुरुद्वारा गुरुबाग, कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को सुबह से देर रात तक ओतप्रोत दिखा। अवसर था सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानकदेव के 557वें प्रकाशोत्सव का। उत्सव के प्रकाश से आलोकित गुरुद्वारा में गुरु महाराज के प्रति अटूट आस्था प्रकट करने असंख्य लोग पहुंचे, मत्था टेका और लंगर में शामिल हुए। इस दौरान पूरा परिसर देर रात तक गुरुवाणी, शबद कीर्तन और वाहे गुरु के जयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.