Varanasi News: सुखदरिया दरी में डूबे वाराणसी के दो युवक, एक की मौत
वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: वाराणसी/मिर्जापुर, हिटी। पिकनिक मनाने रविवार को मिर्जापुर के सुखदरिया दरी गए रामनगर के दो युवक डूब गए। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक का शव निकाला। दूसरे की तलाश की जा रही है। रामनगर थाना क्षेत्र के मोहताजखाना मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विकास झा और तपोवन का रहने वाला 28 वर्षीय रिंकू गोंड तथा उनके 13 अन्य दोस्त दोपहर में पिकनिक मनाने अहरौरा स्थित सुखदरिया दरी पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे सभी भोजन कर रहे थे। इसी दौरान विकास और रिंकू दरी में स्नान करने चले गए। अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर साथी मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे डूब चुके थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दोस्तों संग पिकनिक मनाने आए दो सैलानी सुखदरिया दरी में डूबे घटना की सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.