वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। सुंदरपुर में गुरुवार देर रात चलते खाली ट्रक के डीजल टंकी में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर चालक ने ट्रक रोका। तब तक आग तेज हो गई थी। आग ट्रक के पहिए तक पहुंच गई और पीछे का हिस्सा भी आगोश में ले ली। सूचना पर भेलूपुर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियों के साथ लंका और चितईपुर पुलिस पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, पीछे का पूरा हिस्सा नष्ट हो चुका था। उधर घटना और बचाव कार्य के दौरान आवागमन रोक दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...