Varanasi News: सीवर-पेयजल प्रोजेक्ट की धीमी गति पर पीएमओ की नाराजगी
वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में जल निगम के सीवर और पेयजल प्रोजेक्ट की धीमी गति पर पीएमओ ने नाराजगी जताई है। बुधवार को पीएमओ की तीन सदस्यीय टीम बनारस पहुंची और बनारस में चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा की। गुरुवार को भी यह टीम शहर में मौजूद रही। कमिश्नरी आवास पर जल निगम, नगर निगम, जलकल विभाग के अधिकारियों से पीएमओ की टीम ने विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर पूछताछ की। जल निगम नगरीय के अधिकारियों से करीब एक घंटे चली पूछताछ में कुल 22 वार्डों में से केवल तीन वार्डों में ही निर्माण कार्य होने पर सवाल उठाए गए। पीएमओ के अधिकारियों ने पूछा कि 1583 करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं लेकिन केवल 50-60 करोड़ रुपये का ही काम क्यों चल रहा है? जल निगम के एसई अमित कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर कमल कुमार सिंह ने विभिन्न तर्क रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.