वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जलालीपुरा, सरैंया के बड़े इलाके में सीवर ओवरफ्लो के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई दिनों से क्षेत्र में यह समस्या बनी हुई है, जिससे बड़ी आबादी प्रभावित है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।कई परिवारों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है, लोग बीमार हो रहे हैं और कुछ तो घर छोड़कर जाने को विवश हैं। सैकड़ों मकानों में रहने वाले परिवार सीवेज से घिर गए हैं। कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल की कार्यदायी संस्था ने सीवर चैंबर ध्वस्त करके उसमें मलबा भर दिया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News नालियों की सफाई नहीं होने से परेशान जलकल विभाग ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों को पत्र लिखकर विभागीय लापरवाही को उजागर किया है।जला...