Varanasi News: सीवर के पानी से नहाया, लगाया साबुन
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संत रविदास मुख्य मार्ग पर जमा सीवर की निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया गया। समस्या से नाराज होकर सपा नेता अमन यादव ने स्थानीय लोगों के साथ संत रविदास मुख्य मार्ग पर बैठकर साबुन लगाकर सीवर के पानी में स्नान किया। साथ ही नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। सपा नेता ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा थी। इस पर नगर निगम की ओर से आनन-फानन में जल निकासी की व्यवस्था कराई गई थी। करीब एक माह बीतने के बाद संत रविदास मंदिर के मुख्य मार्ग पर सीवर का पानी भर गया। कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय कुछ घंटों के लिए व्यवस्था ठीक कर देना पर्याप्त नहीं है। जनता को पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.