वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा की ओर से शुक्रवार को ककरमत्ता स्थित एक होटल में 'शृंगार-ए-सावन' तीज उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, तीज विशेष प्रतियोगिता समेत कई आकर्षक कार्यक्रम हुए। लहंगा एवं साड़ी ड्रेस कोड में सजी महिलाओं ने सावन की पारंपरिक छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कनक खंडेलवाल एवं यशा मोदी ने निर्णायक के रूप में किया। प्रतियोगिता में सीमा अग्रवाल को तीज क्वीन, प्रियंका खंडेलवाल को रनर-अप तथा प्रीति लोहिया को बेस्ट डांस का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष निहारिका तोदी ने की। शाखा सचिव सुनीता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नेहा गोयल ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। पूजा ...