Varanasi News: सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज में सनबीम लहरतारा ने जीता खिताब
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। सनबीम लहरतारा के अंडर-17 बालक वर्ग ने सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2026 में चैंपियन बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पंजाब के जालंधर स्थित ला ब्लॉसम्स स्कूल में प्रतियोगिता 14 से 18 अक्तूबर तक आयोजित थी। अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियन टीम के सदस्य कक्षा 10-सी के प्रखर त्रिपाठी, अर्णव अग्रवाल, माज इकबाल, कक्षा 10 के अजय पार्वथा रेड्डी और कक्षा 11 के श्रेयांश सिंह ने बोर्ड विनर का सम्मान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 बालक टीम ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस टीम में कक्षा सात के हर्ष खेतान, कक्षा सात के रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, सात के अद्विक केशरी, कक्षा छह के पार्थ टिकमानी और छह के ही धैर्य सिंघल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज में सनबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.