Varanasi News: सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स में जय और शिवांगी ने जीते रजत पदक
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर कैंपस के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। पटियाला स्थित सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में 15 से 20 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में जय कुमार (4 मिनट 12 सेकेंड) और अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शिवांगी यादव (2 मिनट 19 सेकेंड) ने रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदरबजाज, निदेशक अनिल के.जाजोदिया, प्रधानाचार्या सुधा सिंह, शैक्षणिक प्रबंधक नरेंद्र पाण्डेय, खेल अधीक्षक रमेश यादव और कोचदीपक मिश्रा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.