Varanasi News: सीपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल की फोटो लगाकर फर्जी पोस्ट डालने के मामले में चौथे दिन रविवार को मिर्जामुराद पुलिस ने तब केस दर्ज किया, जब सीपी ने डांट लगाई। बीते गुरुवार को ही जिलाध्यक्ष ने शिकायत की थी। थाने में केस दर्ज करने में हीलाहवाली पर जिलाध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद मिर्जामुराद पुलिस ने फेसबुक यूजर मेराज भारती और इंस्टाग्राम पर अर्चना वाइस-1 नाम के अकाउंट चलाने वाले पर मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण में गुरुवार को ही शिकायत की गई थी। तब पुलिस ने केस दर्ज होने की झूठी बात बताई। मुकदमे की कापी न मिलने पर संदेह हुआ तो जिलाध्यक्ष ने सीपी से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.