वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं सड़कों पर उतरे। मंडुवाडीह से रथयात्रा तक पैदल गश्त कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रमुख प्रतिष्ठानों के स्वामियों को जाम रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सीपी ने कहा कि प्रतिष्ठानों के सामने सड़क एवं फुटपाथ पर अनियंत्रित पार्किंग अथवा अतिक्रमण न होने दिया जाए। यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय से मंडुवाडीह, महमूरगंज, सिगरा, रथयात्रा सहित प्रमुख बाजारों एवं जाम संभावित स्थलों पर सतत निगरानी रखें। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दीपावली में सुचारू ट्रैफिक को 2...