Varanasi News: सीपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एमएलसी निर्वाचन की मतगणना स्थल का सोमवार को निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं, कॉन्फ्रेंस हॉल में ड्यूटी पर तैनात अफसरों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीपी ने बताया कि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गणना स्थल की एक किमी की परिधि में पासधारक को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी से जांच तथा प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने पर रोक रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से ड्यूटी करेंगे। वहीं, यातायात सुचारु रखने, वाहन तय स्थान पर ही पार्क किए जाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.