Varanasi News: सीपीआर का दिया प्रशिक्षण
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा की ओर से महमूरगंज स्थित होटल में जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी ने हृदयाघात की स्थिति में समय रहते सही तरीके से सीपीआर देने की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी। बताया कि सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति के प्राण बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान शाखा संस्थापक योगेश श्रीवास्तव, राहुल साह, ललित अग्रवाल, नीतू यादव, विवेक तिवारी, विनीत श्रीनेश अग्रवाल, देवानंद सिंह, नरेंद्र सिंह, शशिकांत शुक्ला, प्रशून अग्रवाल, राजू अग्रवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.