वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: चिरईगांव। जाल्हूपुर स्थित श्रीरामरमी सरकार सिद्धपीठ आश्रम के पास श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में नौ दिवसीय श्रीरामकथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। वृंदावन धाम के प्रमुख कथावाचक आचार्य देवव्रत महाराज ने श्रीरामचरितमानस में वर्णित सीता-राम के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि जनकपुरी में स्वयंवर धनुषयज्ञ के बाद जनकनंदिनी ने प्रभु के गले में वरमाला डाली। तत्पश्चात, गुरुजनों, ऋषि-मुनियों और राजपरिजनों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाजों से श्रीराम और सीता का दिव्य विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह विवाह दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि धर्म, मर्यादा, प्रेम, समर्पण और आदर्श जीवन मूल्यों का पावन मिलन रहा। उन्होंने कहा कि श्रीराम और सीता का जीवन दांपत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और पारिवारि...