वाराणसी, सितम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजातालाब इलाके के वीरभानपुर में डिटेंशन सेंटर बनेगा। इसके लिए एक एकड़ से ज्यादा भूमि चिह्नित की गई है। इससे परिवहन विभाग की ओर से सीज वाहनों को रखने की समस्या दूर हो जाएगी। अब तक विभाग सीज वाहनों को बाबतपुर स्थित सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर, निजी जगहों या फिर थानों में खड़ा करवा देता है। बाबतपुर स्थित कार्यालय परिसर ऐसे वाहन बड़ी संख्या में खड़े हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हर महीने प्रवर्तन दल 100 से 150 छोटे-बड़े वाहन सीज करता है। इनमें बस, ट्रक, यात्री वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा होते हैं। इन्हें रखने की स्थायी जगह नहीं होने से कई बार सीज करने लायक वाहनों को चालान करके छोड़ने की विवशता भी बन जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए परिवहन विभाग ने डिटेंशन सेंटर बनाने क...