Varanasi News: सीएम से की चंदौली का नाम बदलने की मांग
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चंदौली जिले का नाम प्रख्यात अघोरी संत बाबा कीनाराम के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने इस सम्बंध में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भदोही का नाम संत रविदास नगर हो गया। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली रामगढ़ चंदौली में है। चंदौली पहले भी वाराणसी जिला का ही हिस्सा था। चंदौली का नामकरण बाबा के नाम पर किए जाने से लाखों श्रद्धालु प्रसन्न होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.