वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार देर शाम रोहनिया स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का भी आगमन होता रहा। आयुष मंत्री के सुपुत्र अनिमेष मिश्र का विवाह देवरिया में रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कमलेश शुक्ला की पौत्री साक्षी शुक्ल...