वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अक्तूबर को दो दिनी दौरे पर बनारस आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक वह शाम करीब 4 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। यहां से सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि मैदान परिसर में विप चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सवा घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद वह काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वह सर्किट हाउस में रात्रिविश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर यह भी पढ़ें- शिक्षक MLC चुनाव के लिए योगी का आज चुनावी शंखनाद, 12 हजार शिक्षकों को जुटाने का लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...