Varanasi News: सीएमओ ने देर से आने पर डॉक्टर को चेताया
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बुधवार को सीएचसी सारनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक महिला चिकित्सक को देर से आने पर फटकार लगाई। आगे से ऐसा होने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। सीएमओ सुबह 9:05 सीएचसी पहुंचे। इस दौरान महिला चिकित्सक किरण जायसवाल देर से आईं। यह देख सीएमओ नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। परिसर के पीछे कूड़ा देख रोष जताया। उन्होंने चिकित्साधीक्षक की क्लास लगाई एवं कूड़े को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। अस्पताल की खराब एक्स-रे मशीन को ठीक कराने के लिए पत्राचार करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.