Varanasi News: सीएचसी शिवपुर को गुणवत्ता का प्रमाणपत्र
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। सीएचसी शिवपुर को एनक्यूएएस रिवैलिडेशन असेसमेंट में बेहतर गुणवत्ता का प्रमाणपत्र दिया गया है। उसे 83.87 प्रतिशत अंक मिले हैं। इमरजेंसी, ओपीडी, लेबर रूम, सहायक सेवाएं, ओटी, प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी एवं फार्मेसी सहित कुल 10 विभागों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा रोगी संतुष्टि स्तर पर भी अंक मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन एवं मरीज-केंद्रित सेवाओं के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता दिखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.