वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। नागरिक सुरक्षा (लखनऊ) के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में सिविल डिफेंस से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि पुराने सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए रिफ्रेशर कोर्स चलाया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य विभागों के विशेषज्ञों को आमंत्रित करने पर जोर दिया। इससे ट्रेनिंग की गुणवत्ता बेहतर होगी। डीजीपी (सिविल डिफेंस) ने नागरिक सुरक्षा के प्रखंडों में गली-मोहल्लों तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि इससे आपदा काल में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। वार्डेन सेवा में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पद भरने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। कहा कि डिविजनल वार्डेनों की समस्याएं तत्काल दू...