वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पाककला में पारंगत गृहिणियों को मंच और पहचान दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में प्रतियोगिता हुई। इसमें बनारस, गोरखपुर, चंदौली और गाजीपुर से 52 गृहणियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की खासियत यह थी कि स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में आधुनिक तरीकों का उपयोग नहीं करना था, रिफाइंड तेल से खाना बनाना वर्जित था। माइक्रोवेव ओवन का भी उपयोग प्रतिबंधित था। प्रतियोगिता में तीन विजेता चुनी गईं। इनमें दो विजेता जनवरी में नई दिल्ली में होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। विजेताओं में बनारस की प्रिया करवा को पहला, अदिति सिंह को दूसरा और चंदौली की मीनू पंसारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ। लेट्स गिव बैक संस्था की ओर से आयोजित 'कहीं गुम न हो जाएं' कार्यक्रम के त...