वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: चिरईगांव/चौबेपुर, हिटी। रुस्तमपुर (चौबेपुर) गांव में बुधवार शाम पट्टीदारी के शराबी युवक ने सिर पर मुक्का मारकर अधेड़ की जान ले ली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। गांव के 57 वर्षीय आजाद मिश्रा का देहरादून में अपना कारोबार है। वह दो सप्ताह से घर आए थे। उनके पट्टीदारी का नागेंद्र मिश्रा ऑटो चालक है। आए दिन शराब पीकर लोगों से विवाद करता है। बुधवार शाम वह ऑटो से घर पहुंचा। आने के बाद परिजनों से गाली-गलौज करते हुए विवाद कर लिया। सामने कुर्सी पर बैठे आजाद मिश्रा को भी गाली देने लगा। उन्होंने मना किया तो वह दौड़कर उनके पास पहुंचा और एक जोरदार मुक्का सिर पर जड़ दिया। इससे आजाद कुर्सी से नीचे गिर गए। लोग उन्हें उठाकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्...