Varanasi News: सियार ने किया हमला, सीएचसी में नहीं लगा एंटी रेबिज
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। गौर गांव में मंगलवार को खेत में नेनुआ तोड़ रही दो महिलाओं कलावती देवी और जीरा देवी पर सियार ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उन्हें सीएचसी जक्खिनी ले गए लेकिन वहां पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगी। बताया गया है कि यहां पर एंटी रैबीज नहीं है। ऐसे में परिवार के लोग कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। कलावती के बेटे रमेश बिंद ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में एक मरीज को 115 डोज एंटी-रैबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह भी पढ़ें- औसतन दस लोगों को प्रतिदिन काट रहे कुत्ते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.