वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। मजदूरी करके पत्नी को पढ़ा-लिखाकर आबकारी विभाग में सिपाही बनाने वाले पति को प्रताड़ित करने और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलते ही महिला सिपाही ने पति को मजदूर कहकर नीचा दिखाना शुरू कर दिया। झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित पति की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद शिवपुर पुलिस ने पत्नी ममता यादव, ससुर नखड़ू यादव, साला आशीष और सतीश के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। शिवपुर निवासी माता प्रसाद यादव का विवाह मई 2011 में ममता यादव से हुआ था। पेशे से मजदूर माता प्रसाद ने मेहनत की कमाई से पत्नी को बीए, एमए और बीएड कराया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई। पति के सहयोग से ममता वर्ष 2022 में आबकारी विभाग (प्रयागराज) में महिला कांस्टेबल के पद पर चयनित हुई। नौकरी मिलने के...