वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ में शुक्रवार को श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के चौथे दिन अभिषेक, शांतिधारा और पूजन सहित अन्य क्रियाएं हुईं। रात में महाआरती की गई। मुनि धर्म सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुणों की आराधना है। उन्होंने कहा कि सिद्ध भगवान की शुद्ध अवस्था सर्वोच्च होती है। सिद्धों की आराधना सामान्य नहीं होती। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जैन परिवारों की एकजुटता और विदेश में रहने के बावजूद संस्कारों से जुड़े रहने को महत्वपूर्ण बताया। मुनि भावसागर महाराज ने कहा कि अच्छे कार्यों में विघ्न आते हैं, लेकिन मंत्र, स्तोत्र और शांतिधारा के माध्यम से बाधाएं दूर होती हैं। समाज के अध्यक्ष आरसी ज...