वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को शिवपुर के तरना वार्ड स्थित भरलाई गुरुनानक चौराहा पर ओलंपियन विवेक सिंह द्वार का लोकार्पण किया। यह द्वार उनकी विधायक निधि से लगभग 7.16 लाख रुपये की लागत से निर्मित है। उन्होंने कहा कि यह द्वार युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। लोकार्पण समारोह में मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास में खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना का भी प्रतीक है। वाराणसी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तथा ओलंपियन विवेक सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्श...