Varanasi News: सिटी गोल्ड में शिवपुर एकेडमी चैंपियन
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। जयपुर के नारायण क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे पिंक सिटी गोल्ड कप अंडर-14 लीग में शिवपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम चैंपियन हो गई। गुरुवार को फाइनल में रोमांचक मुकाबले में उसने एमएस धोनी को पांच रन से हराया। कोच एवं एकेडमी संचालक सैफी अहमद ने बताया कि फाइनल मुकाबले में शिवपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उसने 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। अर्श यदुवंशी ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। जवाब में एमएस धोनी अंडर-14 की टीम 39.3 ओवर में 138 रन पर आल आउट हो गई। शिवपुर के सूर्य प्रताप सिंह ने आठ में तीन मेडन ओवर फेंके। उन्होंने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अर्श यदुवंशी को दिया गया। सूर्य प्रताप बेस्ट बॉलर बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.