Varanasi News: सिगरा-कैंट मुख्य मार्ग पर धंसी सड़क, उठे कई सवाल
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। शहर की व्यस्त सिगरा-कैंट सड़क का एक हिस्सा शनिवार दोपहर अचानक धंस गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया। संयोग से समय पर उसे राहगीरों ने देख लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क धंसने की सूचना पर जल निगम और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत शुरू किया गया। इसके चलते व्यस्त रोड पर देर शाम तक आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क धंसने के पीछे अंडरग्राउंड सीवर या पानी के पाइप लाइन में लीकेज को वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.