वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: सेवापुरी। कपसेठी क्षेत्र में सिखड़ी प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। वे खिड़की काटकर अंदर घुसे। चोरों ने टीवी, माइक, साउंड सिस्टम तथा सबमर्सिबल पंप चुरा लिया। सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...