Varanasi News: सिक्सलेन टनल के लिए अब स्लैब की ढलाई शुरू होगी
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाबतपुर में निर्माणाधीन सिक्सलेन टनल के स्लैब की ढलाई अब शुरू होगी। इसके लिए पिंडरा साइड में छड़ों की जाली लगा दी गई है। वहीं, वाराणसी की तरफ काम शुरू करने के लिए बाबतपुर-बड़ागांव-कपसेठी-भदोही फोरलेन मार्ग के पास खुदाई चल रही है। वैकल्पिक तौर पर वाहनों को डायवर्ट कर सड़क से कुछ दूरी से गुजारा जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) लगभग 350 करोड़ से बाबतपुर में वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाइवे (एनएच-56) के समानांतर सिक्सलेन टनल और फोरलेन अप्रोच रोड बनवा रहा है। इसके लिए पिंडरा छोर पर पुरा रघुनाथपुर गांव के पास बेसलेयर और दीवार करीब-करीब बन गई है। अब स्लैब की ढलाई शुरू होने वाली है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक परियोजना का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.