वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का 40 दिनी चालिया महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। पर्व को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चालिया महोत्सव सिंधी समाज की आस्था, तप, संयम और भगवान झूलेलाल के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल की कृपा प्राप्त करने तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे को मजबूत करने के लिए श्रद्धालु 40 दिनों तक नियम, पूजा-पाठ, सेवा और भक्ति में लीन रहते हैं। इस दौरान जल और ज्योति (दीपक) को भगवान का रूप मानकर पूजा की जाती है। इस क्रम में सोनिया स्थित अशोकनगर कॉलोनी, लक्सा, झूलेलाल कॉलोनी (महमूरगंज), पांडेयपुर स्थित मंदिरों में चालिया महोत्सव विधान पूर्वक मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सिंधी समुदाय ः श...