Varanasi News: सिंगल-संक्षेप-3
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवपुर के आशीष पाल के साथ निवेश के नाम पर 5.10 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि बीते आठ अगस्त को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। क्लिक करने पर ट्रेडिंग कंपनी में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही गई। इस दौरान 750 रुपये से निवेश शुरू करने को कहा गया। इसके बाद ऑनलाइन लाखों का फायदा दिखाते हुए कई बार में 5.10 लाख रुपये जमा करा लिया गया। और अधिक पैसा लगाने की बात कहने पर साइबर ठगी का अंदेशा हुआ। इसके बारे में बात करने पर आरोपियों ने अपना नंबर बंद कर लिया। इसकी शिकायत 1930 पर करने के साथ ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई। इस दौरान 73475 रुपये होल्ड हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.