वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। सावन में भी काशीवासी बाबा विश्वनाथ का सुबह और शाम 4 से 5 बजे के बीच झांकी दर्शन कर सकेंगे। केवल सोमवार और विशेष अवसरों पर रोक रहेगी। यह निर्णय मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) में हुई तैयारी बैठक में लिए गए। बता दें कि इस वर्ष सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। हर वर्ष इस पवित्र महीने में बाबा का दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। मंगलवार को मंडलायुक्त एवं पुलिस कमिश्नर ने डीएम सत्येन्द्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, एडीएम सिटी राजेश कुमार, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और न्यास के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन-पूजन, सुरक्षा, ...