वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावन आने वाला है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत जिले के तमाम शिवालयों-मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। मंडलीय और जिला अस्पताल में 20-20 बेड रिजर्व किए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं की मदद की जा सके। सीएचसी और पीएचसी में भी माकूल व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 टीमें गठित की हैं। वे श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर करेंगी। उन्होंने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 24 घंटे टीम तैनात रहेगी। शूलटंकेश्वर, मार्कण्डेय और रामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार शाम से सोमवार रात तक तीन शिफ्टों में टीमें काम करेंगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सावन का इंतजार..अपराका...