Varanasi News: सावन-मीट विक्रेताओं से 20 हजार जुर्माना वसूला
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग पर मीट-मांस की बिक्री करने पर लल्लापुरा, नई सड़क में विक्रेताओं पर 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान नई सड़क पर विक्रेताओं के साथ बहस भी हुई लेकिन निगम ने प्रावधान का हवाला देते हुए दो दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। कुछ दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी। निरीक्षण की सूचना पर बेनिया, पितरकुंडा, शेख सलीम फाटक में मीट विक्रेताओं ने एहतियात के तौर पर दुकानें बंद कर दीं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तेलीबाग में मीट मछली की दुकानों पर चला बुलडोजर यह भी पढ़ें- मीट-शराब की दुकानें बंद कराने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.