वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। हर हर महादेव और बोल बम के घोष के बीच सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। नागपंचमी पर्व के नाते पहले दो सोमवार की अपेक्षा कांवरियों की भीड़ अधिक रही। शाम छह बजे तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु विश्वनाथ धाम में श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर चुके थे। तीसरे सोमवार को सप्तर्षि आरती के बाद श्रीविश्वनाथ ने अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दिया। सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों से भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। पिछले सोमवारों की तरह इस बार भी भोर से ही मंदिर से दोनों ओर कांवरियों की कतार काफी दूर तक लगी रही। रविवार आधी रात से कभी हल्की तो कभी तेज फुहारों के बीच भक्त बाबा का जयघोष करते कतार में खड़े रहे। मंदिर में गंगाद्वार से प्रवेश बंद होने के कारण भीड़ का पूरा दबा...