Varanasi News: सावन मनभावन : काशी में कांवरियों की कतार, आज पहला सोमवार
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को ही भूतभागवन शंकर की काशी केसरिया-केसरिया हो गई। बनारस एवं कैंट रेलवे और बस स्टेशनों से दशाश्वमेध घाट तक बोलबम का घोष करते कांवरियों का समूह ही नजर आ रहा था। शिवभक्ति के गीतों पर नाचते, डमरू बजाते, उतावले-मतवाले कांवरियों की अल्हड़ता शहर में जगह-जगह दिखी। घाट की ओर बढ़ती टोलियां माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। सावन के प्रथम सोमवार के ब्रह्म मुहूर्त में बाबा विश्वनाथ के दर्शन की लालसा लिए कांवरियों ने रात्रि आठ बजे से ही ज्ञानवापी पर बैरिकेडिंग में जगह ले ली थी। रात्रि दस बजते-बजते कांवरियों की कतार हौजकटोरा तक पहुंच गई थी। विश्वनाथ धाम में सुबह से ही भक्तों के दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। बाबा को जल चढ़ाने वालों में उन कांवरियों की संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.