Varanasi News: सावन के दूसरे शनिवार पर प्रसाद वितरण
वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। सावन के दूसरे शनिवार पर संकल्प संस्था द्वारा संचालित 'संकल्प अन्न क्षेत्र' के तत्वावधान में चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। सेवा अभियान के 225वें सप्ताह भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीसंकटमोचन हनुमान को भोग अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत श्रद्धाभाव से खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से उपस्थित सभी लोगों की सेवा की। संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह है जो सेवा, संयम और समर्पण का संदेश देता है। संकल्प अन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.