Varanasi News: सावन के अंतिम रविवार पर बही भक्ति की बयार
वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन के चौथे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए कांवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोमवार पर अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में रविवार की दोपहर से ही रूट डायर्वजन लागू हो गया था। सावन के चौथे सोमवार पर 24 अगस्त की शाम सप्तर्षि आरती के बाद पहुंचने वाले भक्तों को बाबा के रुद्राक्ष शृंगार के दर्शन होंगे। गोदौलिया से दशाश्वमेध की ओर दो पहिया वाहनों का जाना रविवार को प्रतिबंधित रहा। विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए गंगा द्वार के बंद होने से ज्ञानवापी पर भीड़ का दबाव जबरदस्त दिखा। मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद भले भक्तों को आधे घंटे में बाबा के झांकी दर्शन मिल जा रहे हों लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.