Varanasi News: सावन : सर्व वैश्य समाज 26 को करेगा जलाभिषेक
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वाराणसी। सर्व वैश्य समाज 26 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेगा। इसमें गंगा समेत देश की प्रमुख नदियों के जल का उपयोग होगा। जलाभिषेक शोभायात्रा में महाकाल की भस्म आरती से संबंधित झांकी मुख्य आकर्षण होगी। आयोजन की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ में समाज की युवा समिति की बैठक हुई। महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने बताया कि इस वर्ष यह अनुष्ठान अपने आप में अनोखा होगा। समिति सभी को रुद्राक्ष का एक पौधा भेंट करेगी तथा एक रुद्राक्ष प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। गंगा-यमुना, सरस्वती और सरयू सहित अनेक नदियों के जल के साथ गोदुग्ध, पंचामृत, गन्ने के रस से भरे कलश को लेकर महिलाएं यात्रा में शामिल होंगे। मारवाड़ी संघ भवन से ढोल नगाड़े, डमरू दल, लाग-विमान के साथ विश्वनाथ धाम के लिए यात्रा निकलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.