Varanasi News: सावन : वाटरप्रूफ बॉक्स से ढंके जा रहे बिजली के पैनल
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग ने एक अच्छी पहल की है। विभाग विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर बिजली के खुले पैनल बॉक्स को वाटरप्रूफ फाइबर ग्लास री-इन्फोर्स्ड प्लास्टिक शीट से ढकवा रहा है।
सुरक्षा की पहल पोल पर विशेष कवर लगाए जा रहे हैं ताकि बारिश के दिनों में किसी को करंट लगने की आशंका न रहे। नगरीय विद्युत वितरण खंड-तृतीय (मछोदरी) के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति ने बताया कि फाइबरग्लास रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक शीट बॉक्स लम्बे समय तक टिकाऊ, सुरक्षित हैं और देखने में सुंदर भी हैं। बताया कि सभी पोल पर वाटरप्रूफ पॉलीथिन कवरिंग कराई जा रही है।
काम की प्रगति पैनल बॉक्स और पोल पर हाई वोल्टेज के साइन लगाए जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.