Varanasi News: सावन : बाबा विश्वनाथ की अभ्यर्थना-उपासना के लिए उत्साहित काशी
वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। आषाढ़ पूर्णिमा को लौकिक गुरुपूजन-वंदन से ऊर्जावान काशी अब सावन में 'अखिल विश्वगुरु' देवाधिदेव महादेव स्वरूप बाबा विश्वनाथ की अभ्यर्थना-उपासना के लिए उत्साहित हो चली है। उस उत्साह को बढ़ा रहे हैं काशी विश्वनाथ धाम समेत विभिन्न शिवालय एवं देवालय। इन शिवालयों में सावन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सावन की शुरुआत गुरुवार से ही होगी मगर शिवनगरी में श्रद्धालु-भक्तों एवं कांवरियों का रेला दो अगस्त, रविवार से उमड़ेगा। तीन अगस्त को सावन का प्रथम सोमवार है। गुरुवार से काशी पूरे एक माह तक आस्थावानों की पदचाप, जयकार और स्तुति-वंदना से गुलजार रहेगी। शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क सहायता शिविर चलाए जाएंगे। विश्वनाथ धाम आने वाले कांवरियों एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.