वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन के मेघों ने बुधवार को पहली बार बरसाती मौसम का अहसास कराया। दिन में चार से पांच घंटे तक व्यापक रूप से तेज बारिश हुई। इन चार घंटों में 51.4 मिमी बारिश रिकार्ड हुई जो इस सीजन में सर्वाधिक है। मेघवर्षा से खेत-जलाशय लबालब हो गए। अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, वातावरण से उमस गायब हो गई। इस बारिश ने किसानों को फिलहाल तनावमुक्त कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार एवं शुक्रवार को भी बादल सक्रिय रहेंगे। कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। बादलों की बूंदाबादी शहर के कई इलाकों में बुधवार सुबह भी हुई। मगर बूंदाबादी ने बारिश का रूप लिया लगभग 11 बजे। फिर शहर से लेकर जनपद के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में तीन बजे के बाद तक मेघ गरजते-बरसते रहे। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में ...